फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंजार में छात्रा, पुजाली में बुजुर्ग ने खाया जहर

बंजार में छात्रा, पुजाली में बुजुर्ग ने खाया जहर

Fri, 22 Feb 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 22 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
बंजार में छात्रा, पुजाली में बुजुर्ग ने खाया जहर
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में वीरवार को एक छात्रा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। वह बंजार महाविद्यालय में चौथे सेमेस्टर में पढ़ रही थी। उधर, पुजाली के 60 साल के बुजुर्ग की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा बंजार में अपनी बुआ के साथ रहती थी। शुक्रवार को कॉलेज बंद होने के बाद वह अपने कमरे में ही थी। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो अंदर देखने पर पता चला कि वह बेहोश थी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंजार में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में पुजाली के भूप सिंह पुत्र ठेवा राम ने जहरीला पदार्थ खाया। जब परिजनों ने उसे बंजार अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौर रहे कि बंजार में एक ही दिन में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हुई है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की। कहा कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इस बारे में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस दूसरे मामले में भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed