फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सरकारी आवास से नकदी व स्वर्ण आभूषण चोरी

सरकारी आवास से नकदी व स्वर्ण आभूषण चोरी

Fri, 06 Apr 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आवास से नकदी व स्वर्ण आभूषण चोरी
सरकारी आवास से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन

कुल्लू में चोरों के निशाने पर सरकारी आवास
शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में चोरों के निशाने पर आए सरकारी आवासों में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक माह के भीतर चोरी की तीसरी घटना सामने आई है। चोरों ने गांधी नगर स्थित एसडीएम आवास के साथ बने सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

जिला लोक संपर्क विभाग कुल्लू के कार्यालय में तैनात धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 20 मार्च से छुट्टी पर आनी अपने घर गए हुए थे। इस दौरान साथ ही दूसरे क्वार्टर में रहने वाले जगदीश चंद पांच अप्रैल की सुबह वहां दूध लेने आए तो उन्होंने उनकेे कमरे में लगा ताला टूटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना देते हुए बताया कि दरवाजे में लगा ताला टूटा है और कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जब उन्होंने कमरे में रखी अलमारी की तलाशी ली तो यहां रखी 20 हजार रुपये व सोने की एक जोड़ी बाली गायब पाई गई। चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के फोटो व वीडियोग्राफी भी की है। चोरी की घटना का सुराग अभी तक नहीं लग पाया है। उल्लेखनीय है कि मार्च माह में जिला मुख्यालय के ढालपुर में जिला योजना अधिकारी के सरकारी आवास में भी चोरों ने दिनदिहाड़े दो बार चोरी की घटना का अंजाम दिया था। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed