{"_id":"5a1eab944f1c1b4c528b66f4","slug":"131511959444-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में छात्रा से मोबाइल छीन भाग निकले शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुंतर में छात्रा से मोबाइल छीन भाग निकले शातिर
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक अज्ञात शातिर एक छात्रा से मोबाइल छीन कर ले उड़े। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शातिरों को पकड़ने के लिए लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। घटना के बाद स्थानीय बाशिंदों में हड़कंप मचा हुआ है और अभिभावक शाम को अकेले बच्चों को बाहर भेजने में कतरा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा पारला भुंतर में पैदल जा रही थी। छात्रा के हाथ में मोबाइल को देखकर अज्ञात शातिर सक्रिय हो गए। इस बीच शातिरों ने पैदल ही आकर हाथ से मोबाइल छुड़वा लिया और मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शातिरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चंद मिनटों में ही शातिर गायब हो गए और उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इस घटना को नशेड़ियों के साथ भी जोड़ा जा रहा है। अपने नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए इसे नशेड़ियों का काम बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, चंद्र, रवि शर्मा और मोहित ने कहा कि भुंतर में विभिन्न स्थानों पर नशेड़ियों ने अपने अड्डे बना रखे हैं। पुराने पुल से शिव मंदिर वाले रास्ता, पुराने गड़सा बस अड्डे से स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते में, हाथीथान, जिया, सब्जी मंडी के आसपास, भुंतर स्कूल के आसपास, अमित होटल के पास स्थित पार्क में नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। अब इस तरह की घटना पेश आना चिंताजनक है। वहीं, पुलिस अधिक्षक कुल्लू शॉलिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इस मामले में भुंतर पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे।