{"_id":"5c3c94fbbdec2273521d94cf","slug":"121547474171-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद तैश में आए युवक ने छीन लिया बापा का साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद तैश में आए युवक ने छीन लिया बापा का साया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। लोहड़ी की खुशियों के बीच माशना गांव के एक युवक की हत्या कर दी। कहासुनी के बाद तैश में आए युवक ने तीन बच्चों से उनके बाप का साया छीन लिया। मंडलागढ़ पंचायत के माशना गांव के 38 वर्षीय व्यक्ति ने हत्या से पहले अपने परिवार के साथ लोहड़ी भी मनाई थी। बाकायदा उसने लोहड़ी की खुशी के मौके पर अपनी दो बेटियों, एक बेटे और पत्नी को खाना भी खिलाया।
लोहड़ी व मकर संक्रांति के मौके पर घर में पारंपरिक व्यंजन बनाए हुए थे और पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर खाए। खाना खाने के बाद दीप चंद परिवार को सुलाने के बाद गांव की ओर निकल गया। यहां उसकी गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस वारदात के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मृृतक की दोनों बेटियां, पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा भी अपनी मां व दादी को देखकर रो रहा है। जवान बेटे की हत्या से परिवार के पालन पोषण का जिम्मा अब बूढ़े पिता देवी सिंह के कंधों पर आ गया है। बेटा व दो बेटियों के सिर से बाप का साया भी उठ गया है। व्यक्ति की हत्या से पूरा माशना गांव गमगीन है और मकर संक्रांति की सारी खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। मृतक दीप चंद के रिश्तेदार रविंद्र सिंह ने कहा कि पूरा परिवार लोहड़ी के दिन खुश था और सभी लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाया। साथ ही मकर संक्रांति की तैयारियां कर रखी थी। दुख की इस घड़ी में परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।