{"_id":"5c07da2fbdec22418644f0f7","slug":"121544018479-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में खराब सीसीटीवी से जांच में देरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में खराब सीसीटीवी से जांच में देरी
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सैलानियों के लिए विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की वजह से विदेशी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म को ट्रेस करने में पुलिस को 40 दिन का समय लगा है। मामले की जांच के लिए खंगाले गए मनाली में कई जगह सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। कुछ कैमरों की क्वालिटी उम्दा नहीं होने से आरोपियों की सही ढंग से पहचान नहीं हो सकी है।
हालांकि एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रूसी महिला से हुए दुष्कर्म के एक आरोपी की तस्वीर कैद हुई थी। लेकिन तस्वीर धुंधली होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। एक जगह आरोपियों ने मनाली स्थित येस बैंक के एटीएम से राशि निकालने पहुंचे थे। लेकिन एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब पाया गया। मनाली में खराब व बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए दुराचार के आरोपियों तक पहुंचने के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी। पुलिस ने अपनी जांच में मनाली में दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने बैंक एटीएम, होटलों, दुकानों तथा मनाली के सार्वजनिक जगहों पर लगे सभी कैमरों को खंगाला है। इस तरह के मामलों को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की भूमिका सबसे अधिक रहती है।