{"_id":"5bfd37bcbdec2241a004aaa8","slug":"121543321532-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदौड़ में कार गिरी, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदौड़ में कार गिरी, चार लोग घायल
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते जिंदौड़ में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए और सभी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे जिंदौड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे नाले में जा गिरी। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग कुल्लू की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुल्लू पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया और यहां से 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां ट्रामा सेंटर में सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में चार लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 32 वर्षीय किशोरी लाल लाल, 36 वर्षीय रमेश चंद, 20 वर्षीय हरवन तथा 37 वर्षीय रमेश कुमार शामिल हैं। ये सभी घायल व्यासर गांव केे रहने वाले है। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिवार उनका हालचाल जानने के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचे। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि जिदौंड़ में व्यासर से कुल्लू की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई नाले में गिरी है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।