{"_id":"598cae074f1c1bb6338b4673","slug":"121502391815-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं से सांठगांठ रखने पर एसडीएम ने खनन क्षेत्र के हल्का लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफियाओं से सांठगांठ रखने पर एसडीएम ने खनन क्षेत्र के हल्का लेखपाल को किया निलंबित
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने खनन क्षेत्र के हल्का लेखपाल को किया निलंबित
स्वार। खनन माफियाओं से सांठगांठ कर कोसी नदी से अवैध खनन कराने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में उपजिलाधिकारी ने घोसीपुरा पट़्टी कला के हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया। और मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है।
तहसील क्षेत्र के गांव घोसीपुरा पट्टीकला खनन क्षेत्र है। जहां का चार्ज लेने के लिये लेखपाल जुगत में लगे रहते है। हल्के का चार्ज लेने को लेकर दो लेखपालाें के बीच मारपीट भी हो गई थी। जिसके बाद तत्कालीन एसडीएम ने खेमपुर, संकटपुरा, अहमदनगर गांव चार्ज देख रहे लेखपाल विवेक राणा को घोसीपुरा पट्टी कला का चार्ज दे दिया था। हल्का लेखपाल पर खनन माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध खनन कराये जाने, प्रशासन द्वारा कार्रवाई किये जाने से पूर्व सूचना खनन माफियाओं को लीक कर देने की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिलती रही। जिसपर एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने 2 अगस्त को हल्का लेखपाल विवेक राणा का स्थानांतरण स्वार के लिये कर दिया। और उसकी जगह रविंद्र कुमार शर्मा को घोसीपुरा पट्टी कला का हल्का दे दिया गया। विवेक राणा को तत्काल रविंद्र कुमार शर्मा को चार्ज देने के लिये निर्देशित किया गया। लेकिन अवैध खनन से जुडे़ लेखपाल ने चार्ज नही दिया। और 5 अगस्त से लेखपाल ड्यूटी से गायब हो गया। जिससे ग्रामीणोें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने लेखपाल विवेक राणा पर कर्मचारी आचरण नियामवली, के तहत निलंबित कर दिया। और मामले की जांच नायब तहसीलदार हामिद हुसैन को सौंप दी। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल विवेक राणा को निलंबित कर दिया गया है।