फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पत्नी से मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति

पत्नी से मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति

Sat, 27 Apr 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद फंदे से झूला पति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहू के गांव तून में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक की अपनी पत्नी के साथ मोबाइल फोन को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने मौत को गले लगा लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। परिजनों के ब्यान कलमबंद कर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र ताबे राम निवासी तून गांव, बंजार यहां वार्ड एक में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रमेश अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर दूसरे कमरे में चला गया। जब पत्नी देर रात उठी तो उसने रसोई में अपने पति को फंदे से लटकता देखा। उसने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक बंजार के नए बस अड्डे में पार्किंग में वाहनों की पर्ची काटने का कार्य करता था। उधर, थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed