फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांव फिसलने से पार्वती नदी मे गिरी युवती, मौत

पांव फिसलने से पार्वती नदी मे गिरी युवती, मौत

Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से पार्वती नदी मे गिरी युवती, मौत
जिभी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की तीर्थन नदी में एक 20 वर्षीय युवती की बह जाने से मौत हो गई। युवती टूरिस्ट गाइड थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंजार के देहुरी निवासी 20 वर्षीय सीमा देवी पुत्री दविंद्र सिंह रविवार को कुछ पर्यटकों को स्थानीय पर्यटन स्थलों में घुमाने ले गई थी। इस दौरान तीर्थन नदी को पार करते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और उफनती नदी में बह गई। प्रत्यक्षदर्शी सोनू, प्रेम और हुकम ने बताया कि सीमा को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते उसे नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई। बाद में कुछ ही दूरी पर पुलिस ने स्थानीय लोगों व युवाओं की मदद से युवती के शव को नदी के बाहर निकला। युवती की मौत से पूरी तीर्थन घाटी में मातम छा गया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि युवती के शव का कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कर लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed