{"_id":"5c8cf90fbdec2213fc305609","slug":"111552742671-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में 1.965 किलो चरस के साथ धरा व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैंज में 1.965 किलो चरस के साथ धरा व्यक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सैंज थाना के तहत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सैंज के नौनू नामक जगह पर पुलिस ने आरोपी से एक किलो 965 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज के नौनू में पुलिस ने टीम निरीक्षक प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में नाका लगाया था। इस दौरान सामने से ढाबे राम निवासी गांव डनाला, डाकघर भलाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू आ रहा था। उसके हाथ में बैग था और वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक किलो 965 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। मामले की जांच का जिम्मा सहायक उप निरीक्षक कमलकांत को दिया गया है। आरोपी के पास इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद सैंज क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने सैंज के नौनू में एक व्यक्ति को एक किलो 965 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कैरी बैग में यह खेप लेकर जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसने चरस की यह खेप कहां से लाई थी और इसे कहां लेकर जा रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है।