फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब कुल्लू पुलिस मोबाइल एप से रात्रि गश्त पर रखेगी निगरानी

अब कुल्लू पुलिस मोबाइल एप से रात्रि गश्त पर रखेगी निगरानी

Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अब कुल्लू पुलिस मोबाइल एप से रात्रि गश्त पर रखेगी निगरानी
अब एप से तय किया जाएगा कहां लगाई जाए गश्त
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस मोबाइल एप से रात्रि गश्त पर रखेगी निगरानी
मोबाइल एप तैयार करने के लिए इंजीनियर की हो रही है तलाश
गश्त टीम उपस्थित है, क्या कर रही है, पर भी रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अब कुल्लू पुलिस रात्रि गश्त पर कड़ी निगरानी रखेगी। इसके लिए कुल्लू पुलिस मोबाइल एप बनाने जा रही है। एप से रात्रि गश्त पर नजर रखी जाएगी। वहीं एप से तय किया जाएगा कि कहां गश्त लगाई जाए? एप में दुर्घटनाओं समेत अन्य घटनाओं को लेकर डाटा से गश्त के सही जगहों को तय किया जाएगा। एप बनाने के लिए कुल्लू पुलिस इंजीनियर स्टूडेंट्स या इच्छुक लोगों से संपर्क साधने की अपील की है।
कुल्लू जिला में रात्रि के दौरान चोरी समेत किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रोजाना रात्रि को गश्त की जाती है। इसमें सुधार के लिए तकनीकी तौर पर आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री बदलाव करना चाह रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव करने के लिए ही मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इसमें इलाके से संबंधित हर प्रकार का डाटा फीड होने पर गश्त का स्थान तय होगा। इसी के साथ मोबाइल एप के सहारे से गश्त उपस्थित है या क्या कर रही है पर भी निगरानी रखने की योजना है। कई बार रात्रि गश्त सही न होने के आरोप शहरवासी लगाते रहे हैं, ऐसी शिकायतों पर शिकंजा कसने के लिए एप को डिवेल्प किया जा रहा है। इंजीनियर से संपर्क होने के बाद एप का सही खाका तैयार होगा और एप के माध्यम से शहर में लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रात्रि गश्त के लिए मोबाइल एप बनाने की योजना है। इस संबंध में इंजीनियर्स को संपर्क साधने के लिए कहा गया है। गश्त में सुधार के लिए एप का सहारा लिया जाएगा। जनता की बेहतरी के लिए हर संभव पग उठाए जा रहे हैं। इसमें जन सहयोग भी अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धों पर रखी जाती है नजर
रात्रि गश्त के दौरान संदिग्धों पर नजर रखी जाती है। गश्त के दौरान संदिग्ध से पुलिस कई बार शक के आधार पर पूछताछ भी करती है। कई बार पुलिस को गश्त के दौरान चरस समेत अन्य मामले पकड़ने में भी कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed