फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वोल्वो बस में बंगलूरु के सैलानी से चरस पकड़ी

वोल्वो बस में बंगलूरु के सैलानी से चरस पकड़ी

Sat, 03 Mar 2018 10:02 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
वोल्वो बस में बंगलूरु के सैलानी से चरस पकड़ी
charas

कुल्लू।

विज्ञापन

पुलिस चेक पोस्ट बजौरा में पुलिस ने एक पर्यटक को एक किलो 195 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस का एक दल रोजाना की तरह बजौरा में नाके में वाहनों की तलाशी कर रहा था। तभी मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक वोल्वो बस (पर्यटक बस) में पुलिस टीम को देख बस में बैठा एक शख्स घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.195 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कर्नाटक के बंगलुरु निवासी बेन्नी थॉमस अब्राहम को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पर्यटक ने चरस को कहां से खरीदा है, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed