फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू पुलिस वीडियो दिखाकर युवाओं से छुड़वाएगी नशा

कुल्लू पुलिस वीडियो दिखाकर युवाओं से छुड़वाएगी नशा

Thu, 02 Nov 2017 10:12 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस वीडियो दिखाकर युवाओं से छुड़वाएगी नशा
smack drugs - फोटो : amarujala
कुल्लू। कुल्लू पुलिस ने युवाओं में नशे की प्रवृति को दूर करने के लिए एक मुहिम शुरू की है। युवाओं में नशे की लत को छुड़वाने के लिए कुल्लू पुलिस ने विशेष वीडियो तैयार किया है। जिसमें नशे की लत में फंसे युवा ने अनुभव सांझा किए हैं और नशे के दुष्परिणाम बताए हैं। इस वीडियो से युवाओं को बताया गया है कि नशे की लत को छोड़ना संभव है।
विज्ञापन

पुलिस इस तरह के और भी वीडियो बनाने जा रही है जिससे युवाओं को नशे के दुष्परिणामों व इससे बचने को लेकर जागरूक कर सके। प्रोजेक्ट सहकारिता के तहत बनाए गए इस वीडियो में नशे की गिरफ्त में आए एक युवा के सामान्य जिंदगी में वापस लौटने की कहानी बताई गई है। जिसमें अंधेरे से उजाले की ओर से किस तरह युवा वापस लौटा है और वर्तमान में समाज में सामान्य जिंदगी जी रहा है। वीडियो के माध्यम से कुल्लू पुलिस ने नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को बताया है कि इसे छोड़ा जा सकता है। इसके लिए अस्पताल में नशा निवारण केंद्र भी उपलब्ध है। कुल्लू पुलिस की तरफ से इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया गया है। चरस के लिए बदनाम कुल्लू घाटी में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इस स्थिति निपटने के लिए पुलिस पहल करते हुए जागरूकता अभियान चलाया है। नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की तरफ इस तरह के अन्य वीडियो भी जनहित में जारी किए जाएंगे। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जागरूकता से ही युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है। वर्तमान में सोशल मीडिया युवाओं में पॉपुलर है। यहां जागरूकता संदेश वाले वीडियो शेयर कर युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आमजन का इस अभियान में सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed