{"_id":"5c978f77bdec22145d38355b","slug":"101553436535-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर्टगाड़ में ट्रैक्टर लुढ़का; एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर्टगाड़ में ट्रैक्टर लुढ़का; एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली दियोरी-घर्टगाड़ सड़क पर रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर लुढ़कने गया। हादसे में एक जम्मू-कश्मीर के मजदूर की मौत और तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया है।
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को सड़क का काम समाप्त करने के बाद तीनों मजदूर ट्रैक्टर में अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक घर्टगाड़ नामक स्थान पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे लुढ़क गया। इससे जमील (18) पुत्र मुहम्मद असलम निवासी गांव डन्नातकड़ा, फतेहपुर तहसील पुंछ, जम्मू की मौत हो गई। जावेद अहमद (20), पुत्र बदरदीन निवासी गांव फतेहपुर, डाकघर फतेहपुर जिला पुंछ, जम्मू, मुहम्मद हुसैन (19), पुत्र मुहम्मद अल्ताफ गांव मैडर, तह व थाना मैडर जिला पुंछ, जम्मू और जावेद हुसैन उम्र (18) साल पुत्र बजीर सेन गांव धन्ना दगड़ा, फतेहपुर, तहसील मंडी, जिला पुंछ, जम्मू कश्मीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बंजार अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है सभी जम्मू निवासी यहां पर एक ठेकेदार के पास करते हैं। काम खत्म होने के बाद वे लौट रहे थे। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की। कहा कि ट्रैक्टर लुढ़कने से एक जम्मू के युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
सैंज थाना में पकड़ी शराब की 25 पेटियां
कुल्लू। जिला कुल्लू के सैंज थाना में पुलिस ने नाकाबंदी में अवैध शराब की 25 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि सैंज थाना में तैनात एएसआई जगदीश की अगवाई में एक टीम नाके पर थी और शक के आधार पर आने-जाने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका तो उसमें ऊना नंबर वन की 25 पेटियां बरामद हुई है। डीएसपी ने ने कहा कि पुलिस ने वाहन चालक दिलबाग से पूछताछ कर रही है।