{"_id":"59b40d9d4f1c1bfb7f8b5616","slug":"101504972189-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकाल मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंकाल मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। वामतट मार्ग पर भौस में मिले लापता महिला के कंकाल के मामले में पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पिछले तीन सप्ताह से लापता थी। हालांकि, उसके पति ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन महिला का कंकाल मिलने के बाद कुछ और ही कहानी सामने आ रही है। मृतका की मां का आरोप है कि उसका दामाद उसकी बेटी को खर्चा नहीं देता था। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी करता था। आरोप लगाया है कि बढ़ते जुल्मों के चलते ही उनकी बेटी आत्महत्या के लिए मजबूर हुई है। डीएनए टेस्ट के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 306 के तहत पत्नी को आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इसके आरोपी की गिरफ्तारी डीएनए रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव हो पाएगी।