{"_id":"5df78d2e8ebc3e87b0706586","slug":"crime-kullu-news-sml317813056","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजौरा के हाट में चिट्टे सहित धरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजौरा के हाट में चिट्टे सहित धरा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार बजौरा के हाट में न्यू फोरलेन पर पुलिस ने एक युवक को 16 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मंडी जिले के आरोपी से चिट्टा सोमवार सुबह बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा नौ बजे पुलिस की एक टीम हाट के न्यू फोरलेन रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी फतेह राम (33) निवासी रानीधार, तहसील औट, मंडी घबरा गया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गौरतलब है कि कुल्लू में पुलिस की सख्ती के बावजूद नशे का कारोबार नहीं रुक रहा है। हर दिन पुलिस की ओर से नशे की खेप पकड़ने का सिलसिला जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हाट के न्यू फोरलेन रोड पर तलाशी के दौरान एक युवक से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।