{"_id":"62507afe67bf8006b8289aeb","slug":"cricket-kullu-news-sml405117369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशैणी में 8700 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का रोमांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुशैणी में 8700 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट का रोमांच शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल की तीर्थन वैली में 8700 फीट ऊंचाई पर स्थित भिंडी थाच में किक्रेट प्रतियोगिता का अनोखा रोमांच शुक्रवार को शुरूहुआ। इसमें प्रदेशभर की 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को दो वर्ष पूर्व शहीद हुए गरुली गांव के सैनिक लगन चंद की याद में स्थानीय खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद लगन चंद की रेजीमेंट से भारतीय सेना की 94 मीडियम रेजीमेंट के एआईजी मनोज कुमार व उनकी धर्मपत्नी अर्चना ठाकुर ने किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने स्थानीय खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा किए जा रहे आयोजन की प्रशंसा की है और आशा व्यक्त की कि यहां के लोग शहीद लगन चंद की यादों को हमेशा के लिए संजोए रखेंगे। खेलकूद एवं पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कायथ, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव डूर सिंह, कोषाध्यक्ष केहर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इसमें ठहराव निशुल्क रहेगा, जबकि खाने का प्रति व्यक्ति उचित शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने के लिए टी स्टाल, सिड्डू, मोमो कॉर्नर और अन्य स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं।
विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 5500 रुपये रखा गया है, जबकि विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख 11 हजार की राशि, कप व किट और द्वितीय पुरस्कार में 55 हजार 555 रुपये और कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को अन्य कई आकर्षक पुरस्कार और उपहार भी दिए जाएंगे। स्पर्धा के शुभारंभ पर महिला मंडल परवाड़ी ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और स्थानीय गीत संगीत की बेहतर प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
बीड़ी, सिगरेट व शराब पर प्रतिबंध
समिति के अध्यक्ष रमेश कायथ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में बीड़ी, सिगरेट, शराब व पानी और अन्य पेय पदार्थों की प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इस दौरान जड़ी-बूटी युक्त चाय और स्थानीय व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन बंजार के कैप्टन तेजा सिंह, कैप्टन लाल चंद, सूबेदार हरि सिंह, सूबेदार हेतराम, पूर्व सैनिक संगठन के सचिव एवं नगर पंचायत बंजार के पार्षद महेंद्र शर्मा, शिल्ली पंचायत प्रधान शेतु देवी, उपप्रधान मोहर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद