फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   creamination of ex panchyat pradhan

नम आंखों से दी पूर्व प्रधान को अंतिम विदाई

Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
creamination of ex panchyat pradhan
कुल्लू। जिला मुुख्यालय के साथ लगते छरूडू में जानलेवा हमले में जिंदगी की जंग हारने वाले काइस पंचायत के पूर्व प्रधान परसराम का बुधवार को ब्यास नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। परसराम की मौत के बाद काइस में मातम छा गया है। पूर्व प्रधान के अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

गौर रहे कि परसराम की पत्नी भी जानलेवा हमले में घायल है। पूर्व प्रधान की पत्नी का उपचार नेरचौक अस्पताल में चल रहा है। परसराम अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान परसराम के निधन पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सदर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, मनाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नेगी, जिप सदस्य अरुणा ठाकुर, कारदार संघ के पूर्व प्रधान दोत राम ठाकुर, अरछड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान चुनेश्वर ठाकुर, गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी, काइस पंचायत प्रधान शीला पठानिया, किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, प्रताप पठानिया, कराडसू पंचायत समिति सदस्य खेख राम ठाकुर, गाहर पंचायत उपप्रधान चमन, नग्गर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष दिलेराम, न्योली पंचायत पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed