फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crackdown on drug trafficking; directives issued for speedy disposal of pending cases.

Kullu News: नशा तस्करी पर सख्ती, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

Thu, 20 Aug 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug trafficking; directives issued for speedy disposal of pending cases.
कुल्लू। पुलिस लाइन बाशिंग के सभागार में जिला पुलिस विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने की।
विज्ञापन

बैठक में अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, नशे के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन के साथ रात्रि गश्त की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस कर्मियों की समस्याओं और कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस लाइन में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और राजीव मेहता सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed