{"_id":"66cdc5ec2f04c4a39b08f920","slug":"corporation-routes-restored-on-aut-sainj-highway-305-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129596-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: औट-सैंज हाईवे-305 पर निगम के रूट बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: औट-सैंज हाईवे-305 पर निगम के रूट बहाल
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा होकर बसें चलने से लोगों ने भी ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 में अब बस सेवा पूरी तरह से सुचारु हो गई है। पहले ट्रांसमिट कर बसें चलाई जा रही थीं। जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले हाईवे में अब एचआरटीसी और निजी बसों की आवाजाही होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। तीन सप्ताह बाद हाईवे बहाल हो पाया है।
हाईवे अवरुद्ध होने से अधिकतर लोग टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर थे। लोगों को 100 रुपये किराये की जगह टैक्सी में 400 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब इस सप्ताह से कुल्लू-बागासराहन, कुल्लू-रामपुर, कुल्लू-दलाश, कुल्लू-बागीपुल और कुल्लू से आनी बस सेवा शुरू की गई।
इन रूटों के बहाल होने से किन्नौर, रामपुर, कुमारसैन, करसोग, छतरी, आनी और निरमंड के लोगों को सुविधा मिली है। हाईवे-305 के बार-बार बंद होने से निगम को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। लाल सिंह ठाकुर, मंगत राम, तेज राम तथा सोहन लाल ने कहा कि हाईवे-305 पर बस सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कहा कि हाईवे में जो प्वाइंट भूस्खलन के लिए अति संवेदनशील हैं, उनका एनएच अथॉरिटी को विकल्प तलाशना चाहिए। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि हाईवे-305 पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर फिर से सभी रूटों को बहाल कर दिया है। संवाद