{"_id":"692c77b7a8ecfddce9033518","slug":"congress-organization-creation-campaign-intensified-in-lahaul-spiti-district-kullu-news-c-89-1-ssml1012-163005-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल-स्पीति जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल-स्पीति जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान तेज
Sun, 30 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल
जिला अध्यक्ष पद के लिए आए पांच से अधिक आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत जिला प्रभारी ज्योति रोतेला, पीसीसी पर्यवेक्षक देवेंद्र श्याम और रोहित वत्स धामी इन दिनों जिले के दौरे पर हैं।
स्पीति के बाद रविवार को पर्यवेक्षक टीम केलांग पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने एक-एक कर मुलाकात करने के बाद निर्धारित फार्म भरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। बंद कमरे में समर्थकों ने भी अपने-अपने दावेदारों के पक्ष में पैरवी की। पर्यवेक्षकों ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष का चयन साक्षात्कार, संगठनात्मक क्षमता और फीडबैक के आधार पर किया जाएगा। केलांग के पुराने सर्किट हाउस में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर सुझाव रखे। प्रभारी ने जिले की मौजूदा संगठनात्मक स्थिति, सक्रियता और चुनौतियों को लेकर विस्तृत फीडबैक भी लिया।
--
साल के अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष
केलांग। मीडिया से बातचीत में जिला प्रभारी ज्योति रोतेला ने बताया कि देशभर में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत लाहौल-स्पीति में भी नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए 5 से अधिक आवेदन आए हैं। अब अंतिम निर्णय कार्यकर्ताओं की राय और संगठन की सहमति से लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि साल के अंत तक लाहौल-स्पीति को नया कांग्रेस अध्यक्ष मिल जाएगा। संगठन सृजन अभियान के साथ पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले में यह सक्रियता इस ओर संकेत करती है कि कांग्रेस नए नेतृत्व और नई ऊर्जा के साथ आगामी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रही है।