फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress government is only thinking: Govind

कांग्रेस की सिर्फ विचार करने वाली सरकार : गोविंद

Mon, 22 Jan 2024 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 22 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress government is only thinking: Govind
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ विचार करने वाली सरकार रह गई है। मुख्यमंत्री सिर्फ विचार की ही बातें करते रहते हैं। मुख्यमंत्री को अब विचार से बाहर आकर प्रदेश के विकास कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। यह बात भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जारी बयान में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेओए भर्ती मामले में भी बीते दिनों मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय है। कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई थी। अब युवाओं को सरकार के खिलाफ ही धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

केंद्र से प्रदेश को पिछले वर्ष 33,000 करोड़ से अधिक की राशि आई और आपदा प्रबंधन के लिए भी 3,000 करोड़ से अधिक की राशि आई। राशि का सरकार ने कुप्रबंधन कर अपने चहेतों को फायदा देने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को बदनाम करने का काम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed