फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Complaint lodged after being dropped off at Bajaura despite holding a ticket for Bhuntar.

Kullu News: भुंतर का टिकट लेकर बजौरा में उतारने पर दी शिकायत

Sun, 11 Oct 2026 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Complaint lodged after being dropped off at Bajaura despite holding a ticket for Bhuntar.
भुंतर (कुल्लू)। चंडीगढ़ से मनाली जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस में भुंतर तक का टिकट लेने के बावजूद यात्री को बजौरा में उतारने का मामला सामने आया है। शाढ़ाबाई निवासी संदीप कुमार ने 11 अक्तूबर को हुई इस घटना की शिकायत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू से की है और मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यात्री संदीप कुमार के अनुसार, वह सुबह करीब 8:20 बजे चंडीगढ़ से मनाली आ रही बस में सवार हुए थे। उन्होंने भुंतर तक का टिकट लिया था, लेकिन परिचालक ने बस के वामतट पर स्थित कीरतपुर-मनाली हाईवे से जाने की बात कहकर उन्हें बजौरा में उतार दिया। इसके बाद उन्हें भुंतर पहुंचने के लिए टैक्सी करनी पड़ी। उन्होंने आरटीओ से बस के निर्धारित रूट और संचालन की जांच कर संबंधित परिचालक से जवाब मांगने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed