फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Compassionate people are waiting for jobs, not policies: Sangh

नीति नहीं, नौकरी का इंतजार कर रहे हैं करुणामूलक : संघ

Fri, 02 May 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Compassionate people are waiting for jobs, not policies: Sangh
कहा- नीतियां बदलने का काम ही कर रही सरकार, नहीं मिल रही नौकरी
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। करुणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं ने जिला मुख्यालय कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार नीतियां बदलने का ही काम कर रही है। नौकरी उसके बाद भी नहीं मिल रही है।

संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य पंकज ने कहा कि करुणामूलक आधार पर प्रदेश में हजारों युवा नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार सिर्फ नीतियां बनाकर औपचारिकता निभा रही है। धरातल पर इसके लिए कोई कार्य नहीं दिख रहा है। उनके साथ सुनील, नरेंद्र कुमार, बीरवल, अमर सिंह, शशिकांत, देस राज, गोविंद, रमन कुमार और पंकज बौद्ध भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारें आईं और गईं, लेकिन करुणामूलक आधार पर नौकरी देने का काम किसी ने भी ठीक से नहीं किया। 1988 का भी करुणामूलक केस पेंडिंग चल रहा है। कुछ लोग करुणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार करते स्वर्ग तक सिधार गए हैं। पंकज ने कहा कि हमने अपना परिवार का सदस्य खोया है, जिससे पूरा परिवार परेशान है। सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें नीति की नहीं, बल्कि नौकरी की जरूरत है। बार-बार नीतियां बदलने के बजाय रोजगार देने का काम करें तो यह हमारे लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने के लिए जो नियम रखे हैं, इनमें कई युवा बाहर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को इसके पति सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed