{"_id":"626576daf1ddea30752154c5","slug":"committee-giving-free-coaching-for-vodaya-entrance-exam-kullu-news-sml40670458","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दे रही समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग दे रही समिति
विज्ञापन
छात्र विद्यायल ढालपुर में जवाहर नेवादय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों को मुफ्त कोचिंग देती स?
- फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जवाहर नवोदय स्कूल में प्रवेश पाना हर विद्यार्थी का सपना रहता है, लेकिन जरूरतमंद विद्यार्थी आर्थिक संकट के कारण इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इन विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति मदद कर रही है।
समिति पिछले पांच सालों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवा रही है। इसके बदले में समिति से जुड़े शिक्षक और सदस्य किसी प्रकार का शुल्क नहीं ले रहे हैं। शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को कोचिंग दे रहे हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए छुट्टी वाले दिन समिति में पंजीकृत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती है। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में निरंतर कोचिंग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि कोचिंग में विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए गणित, अंग्रेजी, हिंदी और मानसिक योग्यता आदि से संबंधित विषयों की तैयारी करवाई जा रही है। इस कार्य में विषय विशेषज्ञ अध्यापक निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं, जबकि समिति के सदस्य सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा जिले के स्वयंसेवी भी विद्यार्थियों को कोचिंग देने में मदद कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि अब तक समिति में पंजीकृत 20 विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय और एक विद्यार्थी को सैनिक स्कूल में प्रवेश मिला है।
600 जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी कोचिंग
जिले की शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। पिछले पांच सालों में समिति 600 से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दे चुकी है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के 30 अध्यापक दे रहे सेवाएं
शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति में सरकारी स्कूलों के 30 अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं, जो छुट्टी वाले दिन जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।
समिति से प्रेरित होकर स्कूल स्तर वा कोचिंग शुरू
शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन समिति से प्रेरित होकर जिले के कुछ अध्यापकों ने स्कूल स्तर पर भी कोचिंग शुरू कर दी है। आनी के कोठी, बंजार के च्वाई, कुल्लू के मौहल तथा नग्गर के सरसेई स्कूल में निशुल्क कोचिंग सेवा विद्यार्थियों को दी जा रही है।