{"_id":"65e9fd8c4e17850e05047466","slug":"collision-between-camper-and-auto-near-kalakendra-chowk-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118306-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकेंद्र चौक के पास कैंपर और ऑटो में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकेंद्र चौक के पास कैंपर और ऑटो में टक्कर
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित कलाकेंद्र चौक के पास वीरवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक कैंपर और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो में बैठी एक महिला को चोटें आई हैं।
महिला को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि गांधीनगर से ढालपुर की तरफ आ रहा एक ऑटो और ढालपुर से गांधीनगर की तरफ जा रही एक कैंपर में टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद सड़क में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद बीच सड़क में खड़ी कैंपर को किनारे किया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू की। महिला को माथे पर चोट आई हैं, जबकि आटो चालक को बाजू में हल्की चोट लगी। घटनास्थल पर करीब 15 मिनट के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद