फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Clouds rained as a lifeline for cash crops

नगदी फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे बादल

Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained as a lifeline for cash crops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल/मनाली। जिले में लोगों को तीन माह से चल रहे सूखे जैसे हालातों से निजात मिल गई है। कुल्लू में सोमवार रात 12:00 बजे से झमाझम बारिश हुई, जो करीब 15 घंटे तक जारी रही।
बारिश खासकर सेब, टमाटर के लिए संजीवनी का काम करेगी। बागवानों का कहना है कि बारिश से सेब के आकार के साथ रंगत और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च और मक्की की बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी भी बन गई है। जिला कुल्लू में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर सेब की पैदावार हो रही है।
विज्ञापन

75 हजार परिवार प्रत्यक्ष रूप से सेब कारोबार से जुडे़ है। मार्च, अप्रैल और मई का आधा से ज्यादा महीने में बारिश नहीं होने से बागवानी और कृषि पर नकारात्मक असर पड़ने लगा था। इससे कुल्लू जिले में कृषि को 42 करोड़ का नुकसान हुआ है। बागवानी को भी अंधड़ और ओलावृष्टि से करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। बारिश होने से बगावानों और किसानों के चेहरों पर रौनक आई आ गई है। घाटी के बागवान प्रताप पठानिया, महेश शर्मा, ज्ञान ठाकुर, रविंद्र शर्मा, चमन ठाकुर व चंदे राम आदि ने कहा कि करीब तीन माह से बारिश नहीं होने से सेब ,प्लम, आड़ू, नाशपाती फल को नुकसान हो रहा था। कहा कि फल भी सूखे की वजह से पौधों से गिर रहे थे। ऐसे में बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब बारिश सेब और अन्य फलों के लिए लाभदायक रहेगी। इससे फलों का साइज और रंग बेहतर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर कर सकेंगे खरीफ फसल की बिजाई
कृषि विभाग के उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि बारिश से नगदी फसलों सहित मक्की की बिजाई के लिए पर्याप्त नमी बन गई है। किसान समय पर खरीफ फसल की बिजाई कर सकेंगे। बारिश सभी तरह की फसल के लिए वरदान साबित होगी।

फलों की आकार, गुणवत्ता बढ़ेगी
बागवानी विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि बारिश से सेब और नाशपाती की गुणवत्ता और आकार बेहतर होगा। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सेब को बागवान समय सारिणी के अनुसार ही छिड़काव करें और अनुमोदित दवा की ही बगीचों में स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed