फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Clear the road drains before 20th, report should be submitted: DC

सड़कों की निकासी नालियों को 20 से पूर्व करें साफ, सौंपी जाए रिपोर्ट : डीसी

Thu, 06 Jun 2024 10:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Clear the road drains before 20th, report should be submitted: DC
आगामी मानसून मौसम की तैयारियों को लेकर एक बैठक में उप​स्थित वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी।
कुल्लू। जिले की सड़कों की निकासी नालियों को 20 जून से पहले साफ किया जाए। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि 20 जून तक इस संबंध में रिपाेर्ट प्रेषित की जाए। यह रिपोर्ट लोक निर्माण, पंचायती राज संस्थान, नगर परिषद, एनएचएआई के अधिकारियों को तैयार करनी होगी। वीरवार को बरसात के मौसम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए एक एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की जाएगी। कहा कि अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन योजना को अच्छी तरीके से समझ लें। मानसून के दौरान उपमंडल स्तर पर एक इमरजेंसी ऑपरेशन केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे सप्ताह में सातों दिन क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन

बरसात से पहले सभी ड्रेन तथा जल प्रवाह के चैनल को साफ करने के लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अर्ली वार्निंग सिस्टम को मानसून के दौरान विशेष रूप से प्रभावी एवं मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही बांधों से नियमानुसार पानी छोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आपदा संभावित क्षेत्रों को समय रहते चिह्नित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़, भूस्खलन इत्यादि संभावित आबादी वाले क्षेत्रों को खाली करने की तैयारी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एचआरटीसी को आवश्यक ईंधन का पूरा भंडारण, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयां तथा सर्पदंश के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सेना, अर्धसैन्य बलों, वायुसेना के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आपदा मित्रों के साथ समन्वय एवं पूर्व अभ्यास करके आपदा के समय के लिए तैयार करने को कहा। जल शक्ति विभाग को सभी जल भंडारण टैंकों की सफाई करके स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेें।

उपायुक्त ने भारतीय आपदा संसाधन नेटवर्क को भी अद्यतन करने के सभी को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में उपलब्ध आई सेट तथा वी-सेट को भी इसके लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा, एसडीएम मनाली रमन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed