फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleanliness in vegetable market Damothi, road will be repaired

सब्जी मंडी दमोठी में सफाई, सड़क होगी दुरुस्त

Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness in vegetable market Damothi, road will be repaired
दमोठी में सब्जी मंडी का निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र शौरी और अन्य।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की सब्जी मंडी दमोठी में मार्केट यार्ड सिरे नहीं चढ़ रहा है। पिछले करीब 19 वर्षों में सब्जी मंडी का मार्केट यार्ड नहीं बनने से घाटी के किसानों-बागवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने 28 जुलाई के अंक में ‘19 सालों से नहीं बना सब्जी मंडी का मार्केट यार्ड’ शीर्षक से पेज नंबर चार में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होते ही एपीएमसी और स्थानीय विधायक हरकत में आए। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी और एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर बुधवार देर शाम सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सब्जी मंडी को जोड़ने वाली सड़क की तत्काल प्रभाव से मरम्मत करने के निर्देश जारी किए। दो दिन मरम्मत कार्य होनेे से शुक्रवार और शनिवार को सब्जी मंडी बंद रहेगी। इसके अलावा सब्जी मंडी के आसपास फैली गंदगी को जेसीबी के साथ साफ भी किया गया। एपीएमसी के चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी बंजार और आनी की वन विभाग संबंधी एनओसी का मामला प्रदेश सरकार के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सब्जी मंडी के मार्केट यार्ड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सब्जी मंडी के लिए जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य शुक्रवार और शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने घाटी के किसानों-बागवानों से मरम्मत कार्य न होने तक दो दिनों में फसल सब्जी मंडी में नहीं लाने की अपील की है। उधर, विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि किसानों-बागवानों को उत्पाद विक्रय संबंधी परेशानियां न उठानी पड़े, इसके लिए दमोठी सब्जी मंडी के मार्केट यार्ड का निर्माण जल्द करवाने की सरकार से मांग की जाएगी। इस दौरान एपीएमसी सचिव सुशील गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य मान सिंह, अनु ठाकुर, हेतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed