{"_id":"620fa83da8a9b97a6e1a9f81","slug":"class-xi-xii-will-be-studied-in-jana-school-kullu-news-sml399959560","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाणा स्कूल में होगी ग्यारहवीं, बारहवीं की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाणा स्कूल में होगी ग्यारहवीं, बारहवीं की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की मूलभूत जरूरत है। इससे न केवल व्यक्तित्व का विकास होता है, बल्कि क्षेत्र और समाज भी विकसित होता है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बात शुक्रवार को मनाली की ग्राम पंचायत जाणा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का शुभारंभ के दौरान कही।
जाणा स्कूल को पिछले साल प्रदेश सरकार ने उच्च पाठशाला से जमा दो के लिए अपग्रेड किया था। स्कूल अब वरिष्ठ माध्यमिक बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को जमा एक और जमा दो की पढ़ाई के लिए मीलों दूर नग्गर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। जाणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भव्य भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए 1.14 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लेफ्ट बैंक की आबादी को राइट बैंक से जोड़ने के लिए रायसन में पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार लगभग 22 करोड़ की लागत से आठ अन्य पुलों का निर्माण लेफ्ट बैंक में किया गया है। उन्होंने कहा कि जाणा ग्राम पंचायत के लिए 2.90 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत की गई, जो पूरी होने वाली है। जाणा फाल के समीप 63 केवी बिजली का ट्रांसफार्मर छह लाख की लागत से लगाया जा रहा है, इससे क्षेत्र में बिजली की वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। स्कूल के समीप हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा और इसके बनने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व जाणा स्कूल के प्रधानाचार्य सुदेश शर्मा ने मंत्री गोविंद ठाकुर का स्वागत किया और उनके सामने मांगें रखी। इस मौके पर उप निदेशक उच्च शिक्षा शांतिलाल शर्मा, उप निदेशक इंस्पेक्शन महेंद्र ठाकुर, जिप सदस्य अरुणा ठाकुर, इंद्रदेव, देवेंद्र ठाकुर, सुनील, गोवर्धन, नारायण, भागेश, रोशन लाल, कुंदन ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रेमचंद तथा प्रधान अजीता ठाकुर उपस्थित रहे।