{"_id":"6001d5dc8ebc3e32a573044e","slug":"civic-amenities-kullu-news-sml357890392","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस बंद, घर नहीं जा पा रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस बंद, घर नहीं जा पा रहे मतदाता
विज्ञापन
civic amenities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले औट-आनी-सैंज हाईवे-305 पर दो माह से निगम की बस सेवा बंद है। पहले बस को सोझा व घियागी तक चलाया जा रहा था। लेकिन पिछले दो सप्ताह से बसों को संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है।
हाईवे-305 से रोजाना सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इसके बावजूद एचआरटीसी बस सेवा का संचालन नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अब पंचायती राज चुनाव नजदीक आने से बाह्य सराज के सैकड़ों मतदाता परेशान हैं। लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए बस सुविधा नहीं मिलने से परेशानी होगी। साथ ही घाटी से बाहर रहने वाले मतदाता भी मतदान के लिए दर्रा होकर बस से घर नहीं जा पा रहे हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के अलावा बंजार, भुंतर, सैंज, कुल्लू, मनाली तथा मणिकर्ण आदि जगहों में सरकारी व गैर सरकारी नौकरीपेशा में सैकड़ों लोगों की चिंता बढ़ गई हैं। लोगों ने कहा कि हाईवे-305 यातायात के लिए बहाल हो गया और ट्रकों के साथ छोटे वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। निगम इस मार्ग पर चलने वाली आठ में में एक बस का भी संचालन नहीं कर रहा है। बाह्य सराजवासी सोहन लाल नेगी, दयाल सिंह, भीम सिंह, हीरा लाल, जगदीश ठाकुर, पन्ना लाल, हंस राज, डीएन कश्यप तथा तेज सिंह ने कहा कि बसें नहीं चलने से लोग पैदल सफर करने या फिर उन्हें छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि वह पंचायत राज चुनावों में मतदान करना चाहते हैं। लेकिन बस सेवा नहीं चलने से बाह्य सराज आनी-निरमंड की 69 पंचायतों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उधर, एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने कहा कि कुछ प्वाइंट पर बस चलाना खतरनाक है। ऐसे में निगम अपनी बसों को सोझा या फिर जलोड़ी दर्रा से दो किमी पीछे तक चला सकता है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। उधर, एडीएम कुल्लू एसके पराशर ने कहा कि बस सेवा को लेकर एचआरटीसी के आरएम से रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हाईवे बस चलाने योग्य है तो बस को संचालन किया जाएगा।