फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   City Council kullu action in illegal street vendors

Kullu News: नगर परिषद ने अवैध रेहड़ी-फड़ी धारक हटाए

Thu, 16 Mar 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
City Council kullu action in illegal street vendors
कुल्लू। शहर में कब्जों पर नगर परिषद कुल्लू की कार्रवाई जारी है। वीरवार को नगर परिषद ने कुल्लू शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ियों को जब्त किया। दुकानों के आगे पेड़ों पर बांधे गए बोर्डों को भी हटाया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने वीरवार को करीब 12 रेहड़ी-फड़ियों को हटाया। सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद के अधिकारियों के साथ एक टीम कब्जे हटाने के लिए ढालपुर पहुंची। टीम ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के गेट के पास, अस्पताल परिसर के समीप और फूड कोर्ट की तरफ अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्रवाई के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद कुल्लू की ओर से शहर में अवैध रेहड़ी फड़ी वालों को हटाने का अभियान चलाया गया है।
बुधवार को ढालपुर के खेल मैदान के समीप, कुल्लू अस्पताल के गेट के बाहर और ढालपुर के आसपास 25 रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया था। पंजीकृत 19 रेहड़ी-फड़ी वालों को अपना सामान समेटने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत रेहड़ी वालों को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं शहरवासी राकेश कुमार, बबलू ने कहा कि नगर परिषद जुर्माने के बाद रेहड़ी वापस कर देती है। इस कारण फिर से ये रेहड़ियां उसी जगह पर सज जाती हैं। इसलिए जब्त की गई रेहड़ियों को न लौटाया जाए।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि शहर से अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। वीरवार को कब्जे और पेड़ों पर लगे बोर्ड हटाए गए हैं। शहर में किसी भी तरह के कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद अवैध कब्जाधारकों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed