फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chrismas celebration in manlai

रंग-बिरंगी लाइटो से सजने लगे मनाली के होटल

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chrismas celebration in manlai
व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर मनाली तैयार
विज्ञापन

होटलों के भीतर सजाए क्रिसमस ट्री, पर्यटकों को करेंगे आकर्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू) । क्रिसमस, नए साल के जश्न और राष्ट्रीय विंटर कार्निवल के आयोजन को लेकर पर्यटन नगरी मनाली के होटल सजने लगे हैं। होटलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया रहा है। इसके अलावा खासकर होटलों के अंदर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष सजावट की गई है। इसमें क्रिसमस ट्री, डीजे, लाई म्यूजिक, लेमन डांस, कपल डांस, कुल्लू नाटी, कोक टेल डिनर सहित अन्य शामिल हैं।

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर होटलियरों द्वारा सैलानियों को विशेष छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। मनाली के होटलियर विंपी बख्शी, प्रेम ठाकुर और ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए मनाली के पर्यटन व्यवसायियों को बहुत उम्मीदें हैं। होटलों को पूरी तरह से सजाया गया है। हिमाचल पर्यटन निगम के एजीएम बीएस ओक्टा ने बताया कि हिमाचल पर्यटन निगम ने क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए अपने होटलों को पूरी तरह से सजाया है। ताकि पर्यटक आकर्षित हो सकें। उन्होंने बताया कि सैलानियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed