{"_id":"6138e37b8ebc3e35e94a45d0","slug":"chitta-caught-from-two-youths-on-the-bus-kullu-news-sml3830957134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सवार दो युवकों से पकड़ा चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सवार दो युवकों से पकड़ा चिट्टा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में चरस के साथ चिट्टे की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस नाकाबंदी कर रही है। पुलिस ने भुंतर थाना के तहत बजौरा में नाके पर बुधवार को दो युवकों से 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम बजौरा में नाके पर वाहनों को तलाशी कर रही थी। इस दौरान कुल्लू से मंडी की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को तलाशी के लिए रोका। पुलिस के बस के अंदर जाते ही दो युवक घबरा गए। पुलिस ने तलाशी लेने पर दोनों युवकों से 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान निखिल निवासी गांव रोशौ तहसील सरकाघाट तथा रोहित निवासी गांव पिपली तहसील सरकाघाट, मंडी के रूप में हुई है। उधर, पतलीकूहल थाना के अंतर्गत फोजल में खेतों में भांग की खेती को नष्ट किया। राजस्व विभाग के पटवारी ने 10 खेतों में भांग के 872 पौधे बरामद किए। इसमें 862 पौधों को नष्ट किया गया, जबकि पुलिस ने दस पौधों के सैंपल अपने पास रखे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों मामलों की जांच चल रही है।