फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Children showed enthusiasm for offline classes

बच्चों ने दिखाया ऑफलाइन कक्षा के लिए उत्साह

Thu, 17 Feb 2022 08:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
Children showed enthusiasm for offline classes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में वीरवार से प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में स्कूलों में रौनक लौट आई है। प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने ऑफलाइन कक्षाएं लगाने में अधिक उत्साह दिखाया है।
वीरवार को पहली से 12वीं तक 64 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। बड़ी कक्षाओं के बजाय छोटी पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक रही। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। थर्मल स्क्रीनिंग के उपरांत ही विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया गया और कक्षाओं में भी उन्हें उचित दूरी पर बिठाया गया। बता दें कि जिले के सभी स्कूलों में सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एसओपी का पालन किया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। दिन वीरवार, समय सुबह नौ बजे, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर में विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 9.10 तक विद्यार्थियों की संख्या कम रही। 9.15 तक स्कूल में विद्यार्थियों की लाइन लग गई। 9:30 से स्कूल में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की गई। इसके उपरांत ही उन्हें स्कूल में प्रवेश मिला। समय 9:40, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय सुल्तानपुर, स्कूल प्रांगण में छात्राओं को लाइनों में खड़ा किया गया। बारी-बारी से उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के बाद स्कूल आई छात्राओं का पंजीकरण किया गया। इसके लिए अलग से रजिस्टर्ड लगाया गया है। पंजीकरण के बाद छात्राओं को कक्षाओं में भेजा गया। करीब 10:00 बजे तक स्कूल में यह प्रक्रिया जारी रही। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि पहली से आठवीं कक्षा के सरकारी स्कूलों में 35921 विद्यार्थी हैं, जिनमें पहले दिन 24117 विद्यार्थी स्कूल आए।
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं तक 12621 विद्यार्थी आए स्कूल
उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल ने कहा कि जिला कुल्लू में नौवीं से 12वीं के 22056 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वीरवार को 12621 विद्यार्थी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने पहुंचे हैं। कहा कि विद्यार्थियों की 57.22 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed