फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief Minister gave priority to the needy: Patial

मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद को दी प्राथमिकता : पटियाल

Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave priority to the needy: Patial
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की पांच योजनाओं ने हिमाचल के लोगों की तकदीर बदल दी है। गरीब, अनाथ, जरूरतमंद तथा वंचित वर्ग को प्राथमिकता से योजना राशि से लाभान्वित करने की पहल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने की है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर परिणाम धरातल पर उतारने से इसके अनुकूल प्रभाव सामने आए हैं। इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की राशि मिल रही है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत प्रदेश में 4,000 रुपये अनाथ और बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट बनाकर उनका सारा खर्च सरकार उठा रही है। कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर उनकी मांग को सबसे पहले पूरा किया गया। राजस्व कानूनों में बदलाव कर रिकाॅर्ड अवधि में वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे किए गए हैं। प्रदेश सरकार के सुशासन और जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक सशक्त नेता बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed