फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cheif minister in winter cornival in manali

नए साल में सीएम ने मनाली को दी 41 करोड़ की सौगात

Sun, 02 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
cheif minister in winter cornival in manali
राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल पर प्रकृति वाटिका ब्यास विहाल मनाली का लोकार्पण करते सीएम जयराम व अन् - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लूू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नए साल में पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित विंटर कार्निवाल में 41 करोड़ रुपये की सौगात दे गए हैं। उन्होंने 41 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। राज्य स्तरीय स्वर्णिम वन महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 16.93 करोड़ रुपये से निर्मित रामशीला उच्च मार्ग से भेखली-जिंदौड़-ब्यासर तक सड़क, 3.97 करोड़ से बनी मढ़ी-गधेरनी-शलीण सड़क, 1.78 करोड़ से हरीपुर नाला पर निर्मित पुल, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वॉल व 50 लाख से बने वन परिक्षेत्र कार्यालय मनाली का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने 3 करोड़ रुपये से निर्मित नेचर पार्क ब्यास-बिहाल व 26 लाख से निर्मित स्वर्णिम वाटिका कोठी का लोकार्पण व 30 लाख से बनने वाले हामटा-छिक्का वन निरीक्षण मार्ग का शिलान्यास किया। 89 लाख से निर्मित होने वाले खनौरा नाला पर जीप योग्य पुल व 12 करोड़ से बाहंग में ब्यास नदी पर बस योग्य पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घाटी में नए पुलों व सड़कों के निर्मित हो जाने से विभिन्न स्थान पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित होंगे, जिससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष धमेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद के सदस्य, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
.....
सीएम ने झांकियों का किया अवलोकन
सीएम ने विंटर कार्निवाल में महिला मंडलों, विभिन्न विभागों, संस्थाओं की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियों का अवलोकन किया। झांकियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्राचीन विरासत, मान्यताओं, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड संक्रमण से बचाव, टीकाकरण, महिला सशक्तीकरण, प्राकृतिक खेती आदि विषयों का संदेश दिया गया।

.....
सीएम ने ये की घोषणाएं
सीएम ने काथी नाला पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये, ग्राहण गांव में बनने वाले पुल के लिए 1.22 करोड़ रुपये, राजकीय उच्च विद्यालय जिदौड़ को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व माध्यमिक पाठशाला मेहा को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने विंटर कार्निवाल के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed