फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chansari school running in a rented building

Kullu News: किराये के भवन में चल रहा चंसारी स्कूल

Mon, 05 Jan 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chansari school running in a rented building
सालों से अधर में अटका है निर्माण कार्य
विज्ञापन

किराया देकर पढ़ाई कर रहे हैं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी किराये के भवन में चल रहा है। विद्यार्थी किराया देकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
सालों से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधर में अटका पड़ा है। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई पर भी विपरीत असर पढ़ रहा है। ऐसे में भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी की आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में अप्रैल माह से पढ़ाई भवन का निर्माण करवाकर करवाई जाए।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर ने बताया कि चंसारी विद्यालय का पुराना भवन साल 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने भवन में कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी थी। जिस व्यक्ति ने अपना घर कक्षाएं संचालित करने को दिया था, उनका घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन लोक निर्माण और शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करे कि विद्यालय भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और कक्षाएं शुरू करवाई जाएं ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed