फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Change in school admission dates

Kullu News: विद्यालयों में प्रवेश की तिथियों में फेरबदल

Tue, 14 Apr 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Change in school admission dates
कुल्लू। जिले में इन दिनों प्राथमिक से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए प्रवेश की तिथि को बढ़ाया है। नए बदलाव के अनुसार अब विद्यार्थी 30 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ अपने पसंदीदा विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इससे पहले प्रवेश की तिथि 10 अप्रैल तक निर्धारित थी। अब तिथियों में फेरबदल का फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से किए गए बदलाव का उद्देश्य हर विद्यार्थी को प्रवेश देना है, ताकि कोई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहे। अब इन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विलंब शुल्क अदा करना होगा। जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब विद्यार्थी 30 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ 12वीं कक्षा तक प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश 30 अप्रैल तक प्रवेश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed