{"_id":"6718eb9072cb1e5e08024304","slug":"chaman-sunita-seen-together-a-day-before-elections-political-stir-increased-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133453-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चुनाव से एक दिन पहले साथ दिखे चमन-सुनीता, सियासी हलचल बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चुनाव से एक दिन पहले साथ दिखे चमन-सुनीता, सियासी हलचल बढ़ी
Thu, 24 Oct 2024 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच बड़ा खेला हो गया है। भाजपा के तीन पार्षदों के साथ अविश्वास प्रस्ताव लाकर चमन कपूर से सत्ता छीनने में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस से संबंधित सुनीता ठाकुर अब चमन के साथ हैं।
शहर की एक पार्किंग का उद्घाटन सुनीता ने रिबन काटकर किया, जबकि चमन कपूर ने नारियल फोड़ा। इससे सियासी चर्चा को हवा मिल गई है। दूसरी ओर उपाध्यक्ष मनोज लारजे ने 18 अक्तूबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, तो चार पार्षदों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया है। अब 24 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
नगर परिषद मनाली में अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ चार पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सत्ता छीन ली थी। भाजपा के उपाध्यक्ष मनोज लारजे, चंद्रा पदान, कल्पना ठाकुर ने कांग्रेस की सुनीता को साथ मिलाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया था। वहीं, 24 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। मगर इससे एक दिन पहले ही मनाली में सियासी फेरबदल के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
भाजपा के साथ चलने वाली सुनीता के साथ मिलकर चमन कपूर, नवीन तनवर और ललिता ने उपाध्यक्ष मनोज लारजे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। हालांकि मनोज ने 18 अक्तूबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस सियासी घटनाक्रम के बाद आम चर्चा है कि नगर परिषद में बड़ा खेला होने वाला है।
बहरहाल, वीरवार सुबह अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है। इस बैठक के बाद ही नगर परिषद की सियासी तस्वीर से पर्दा उठने की उम्मीद है।
उपायुक्त तोरुल एस रविश ने बताया कि चार पार्षदों ने नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। हालांकि इससे पहले ही उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
कोरम पूरा होने पर संशय
मनाली। वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में कोरम पूरा होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भी चार है तो उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भी चार, जबकि कोरम पूरा करने के लिए पांच पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में आशंका है कि पहली बैठक में कोरम पूरा होगा भी या नहीं।