{"_id":"6666d9f89961e6929b0467d8","slug":"centaroja-plum-will-arrive-in-the-markets-late-by-two-weeks-kullu-news-c-89-1-klu1001-124426-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडियों में दो हफ्ते देरी से आएगा सेंटारोजा प्लम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडियों में दो हफ्ते देरी से आएगा सेंटारोजा प्लम
विज्ञापन
मार्च, अप्रैल में ठंड रहने के कारण प्लम तैयार होने में हुई देरी
20 जून के बाद सेंटारोजा प्लम के मार्केट में आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के मंडियों में सेंटारोजा प्लम इस बार डेढ़ से दो सप्ताह देरी से आएगा। भुंतर सब्जी मंडी में 10 जून तक सेंटारोजा प्लम दस्तक देता था, लेकिन इस बार मार्च, अप्रैल में रही ठंड के चलते प्लम तैयार होने में देरी हुई है। इस कारण मंडियों में भी सेंटारोजा प्लम देरी से आएगा। अगर मौसम ठीक रहता है तो 20 जून के बाद सेंटारोजा प्लम मार्केट में दस्तक दे देगा। अर्ली वैरायटी का प्लम रेड ब्यूट मंडियों में आ रहा है।
अर्ली वैरायटी का प्लम रेड ब्यूट कम है। जिले में सबसे अधिक उत्पादन सेंटारोजा प्लम का होता है। कुल्लू जिले के हुरला, थरास, गड़सा, भुंतर, बजौरा, शमशी, मौहल, जिया, खराहल और ऊझी घाटी के कई इलाकों में प्लम की पैदावार की जा रही है। जिले में सेंटारोजा, मेरीपोजा, ब्लैक अंबर, फ्रंटियर, रेड ब्यूट आदि प्लम की पैदावार हो रही है। बागवान केहर सिंह ठाकुर, सेस राम ठाकुर और बीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से बागवानों को रेड ब्यूट प्लम के दाम मिल रहे हैं, उससे बागवान गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों को इस साल सेंटारोजा प्लम के भी बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है।
सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि इस बार सेंटारोजा प्लम मार्केट में थोड़ी देरी से आएगा। भुंतर सब्जी सहित अन्य मंडियों में अब फल सीजन शुरू होने के कारण रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
....
रेड ब्यूट प्लम के बेहतर मिल रहे दाम
जिले की सब्जी मंडियों में बागवानों को रेड ब्यूट प्लम के बेहतर दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में बागवानों को रेड ब्यूट प्लम के 130 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं। व्यापारियों में रेड ब्यूट प्लम की खूब डिमांड है। व्यापारी रेड ब्यूट प्लम को अच्छे दामों पर खरीद रहे हैं।
000