{"_id":"66925bf5ba7e060cb50a751e","slug":"celebration-in-sainj-on-the-victory-of-congress-candidates-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126652-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पर सैंज में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पर सैंज में जश्न
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। विधानसभा उपचुनाव में कमलेश ठाकुर और बावा हरदीप की जीत पर सैंज में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत पर खुशी व्यक्त की।
कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने उपचुनाव में विजयी होने पर दोनों उम्मीदवाराें को बधाई दी।
कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेहद कम समय में जनता के दिल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए वादों को पूरा किया है। इस दौरान व्यापारी विकास समिति के प्रधान सुरेश कुमार, अशोक कुमार, दीवान चंद आदि मौजूद रहे। संवाद