फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cattle are disappearing, government is sleeping: Govind

मवेशी हो रहे गायब, सरकार सो रही : गोविंद

Fri, 12 Jul 2024 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle are disappearing, government is sleeping: Govind
कुल्लू। मनाली क्षेत्र के चरागाह मढ़ी और रोहतांग से करीब 600 मवेशी लापता हो गए हैं। ये मवेशी कहां गए, इनका कोई पता नहीं है। यह बात शुक्रवार को कुल्लू के अटल सदन में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही। कहा कि पिछले माह से प्रदेश में मवेशियों की तस्करी के मामले बढ़ रहे है।
विज्ञापन

लाहौल में सात मामले सामने आए। यहां से करीब 50 मवेशियों को छुड़वाकर मनाली के गोसदन में लाया गया है। पिछले दिनों पंडोह में एक ट्रक पकड़ा गया है। मनाली-रोहतांग मार्ग के राहनीनाला में भी एक ट्रक पकड़ा। मवेशियों की तस्करी कौन कर रहा और इन्हें कहां ले जाया जा रहा है, किसी को पता नहीं है। सरकार इस मामले में चुप बैठी है। ताजा मामले में एक ट्रक लाहौल के दारचा तक पहुंच गया और सरकार सोई रही। कहा कि मामले को लेकर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी और इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। इस मौके पर अमित सूद, दानवेंद्र सिंह, अरविंद चंदेल, आदित्य विक्रम सिंह, अमर ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed