फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Case filed against Pradhan for breaking paved road

पक्का रास्ता तोड़ने पर प्रधान पर केस दर्ज

Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan for breaking paved road
मनाली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी की रियाडा पंचायत के पूर्व प्रधान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पूर्व प्रधान पर नाले से होकर पक्के रास्ते को तोड़कर अपने घर के लिए सड़क बनाने का आरोप है। यह रास्ता सरकारी राशि से बनाया गया था। इस पर स्थानीय पंचायत ने एसडीएम को शिकायत की। अब एसडीएम के निर्देश पर केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रियाडा की प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि पूर्व प्रधान ने पंचायत की ओर से नाले से होकर आम लोगों की सुविधा के लिए सीमेंट का पक्का रास्ता बनाया था। लेकिन पूर्व प्रधान ने निर्माणाधीन घर के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया। कहा कि पूर्व प्रधान ने न केवल सीमेंट से निर्मित नाले और रास्ते को तोड़कर सार्वजनिक सरकारी संपत्ति को नष्ट किया है, बल्कि सरकार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए खर्च की गई लाखों रुपये की राशि भी बरबादी की है। बताया कि नाले को बंद कर इसके बहाव को भी बदला गया है। इससे नाले का पानी लोगों के सेब के बगीचों में घुस रहा, जिससे भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। अब एसडीएम मनाली ने थाना प्रभारी पतलीकूहल को मामला दर्ज कर छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed