{"_id":"62cc50c1ab1725372e566d56","slug":"cartons-will-not-come-in-apple-season-lack-of-trucks-too-kullu-news-sml4149207142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन में नहीं आएगी कार्टन, ट्रकों की भी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन में नहीं आएगी कार्टन, ट्रकों की भी कमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सेब सीजन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के कुछ इलाकों में सेब निकलना शुरू हो गया है। इस साल जिले में सेब की करीब 76 लाख पेटी के उत्पादन का अनुमान है। यह पिछले साल से करीब 20 लाख अधिक है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकैक ने कहा कि सेब सीजन सुचारु ढंग से चले, इसके लिए अभी से सभी हितधारक तैयारियों शुरू कर दें। सेब विपणन के लिए कार्टन और ट्रकों की भी कमी नहीं आने दी जाएगी। फल उत्पादक संघों और आढ़तियों ने इस बात को सुनिश्चित बनाया है कि ट्रकों की उपलब्धता तथा किराये की दरें आपसी सहमति से तय करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सोमवार को जिला परिषद कुल्लू के सभागार में सेब सीजन को लेकर जरूरी प्रबंधों और तैयारियों को लेकर बैठक की।
कहा कि जिले की किसी भी सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा न हो, यह एपीएमसी सचिव और पुलिस सुनिश्चित करे। ट्रक केवल फल व सब्जी लोड करने के लिए सब्जी मंडी में प्रवेश करें और तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं।
विज्ञापन
सब्जी मंडियों के आसपास यातायात की व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए उन्होंने पुलिस को अतिरिक्त बलों की तैनाती करने को कहा। उन्होंने वाहनों की पार्किंग के लिए स्थलों को चिह्नित करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कुल्लू मोहन रावत ने कहा कि सेब सीजन के लिए दो अतिरिक्त बटालियनों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य राजमार्ग के किनारे फल लाने व ले जाने वाले वाहनों की अनावश्यक पार्किंग न की जाए। इसके लिए कुछ और स्थलों का निर्धारण करने की संभावना का पता जल्द लगाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में आढ़तियों व ट्रक यूनियनों से भी सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी बंजार पीसी आजाद, सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप, कृषि व बागवानी विभागों के अधिकारी, जीवा नंद, मोहिंद्र उपाध्याय, प्रदीप कुमार, राज गिरी, उत्त चंद व तारा चंद ठाकुर उपस्थित रहे।
संपर्क मार्गों को रखें दुरुस्त
सेब सीजन केे लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिला के संपर्क मार्गों को दुरुस्त रखने को कहा है। संवेदनशील मार्गों पर मशीनरी व कामगारों की उचित मात्रा में तैनात करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे बागवानों को बरसात के मौसम में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकैक ने जिले की सब्जी मंडियों में सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।