फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car overturns near zero point, three workers injured

Kullu News: जीरो प्वाइंट के पास पलटी कार, तीन मजदूर घायल

Sat, 13 Jul 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Car overturns near zero point, three workers injured
एक को गंभीर चोटें, सभी घायल कुल्लू किए रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल में शनिवार को त्रिलोकनाथ जीरो प्वाइंट के समीप एक कार सड़क पर पलटने से तीन मजदूर चपेट में आकर घायल हो गए हैं। कार में सवार दो लोग सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार गाड़ी उदयपुर से त्रिलोकनाथ की तरफ आ रही थी तो जीरो प्वाइंट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। कार के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे खाना खा रहे सीमा सड़क संगठन के तीन मजदूर चपेट में आ गए। इसमें एक मजदूर को गंभीर चोट आई है। कार में चालक सहित एक महिला सवार थी। दोनों को चोटें नहीं आई हैं। इनकी पहचान संगीता (28) पुत्री अशोक कुमार त्रिमूर्ति गार्डन धर्मकोट, धर्मशाला डाकखाना भागसूनाग जिला कांगड़ा तथा राहुल नेहरिया (36) पुत्र ब्रह्मदत्त गांव एवं डाकखाना भागसूनाग, धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। ये लाहौल घूमने आए थे। वाहन की चपेट में आए बीआरओ के मजदूर तोहीद अंसारी (19) पुत्र मोसूद मियां गांव श्रीरामपुर डाकखाना सत पहाड़ी तहसील जरमुंडी जिला दुमका झारखंड को गंभीर चोटें आई हैं। छोटू राम (19) पुत्र पंचन राय गांव सिमरा जरमुंडी जिला दुमका झारखंड और नागेश्वर मौहली (20) पुत्र काबू मौहली गांव खरसुंदी जिला दुमका झारखंड भी घायल हुए हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया है। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि कार पलटने से तीन कामगार घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed