{"_id":"62963c41552ed929c9363f5e","slug":"car-fell-from-the-road-young-man-died-kullu-news-sml4106561177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से नीचे गिरी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से नीचे गिरी कार, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली के भालठा गांव में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में चालक की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर छानबीन करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:00 बजे डुघीलग के भालठा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी। बताया जा रहा है कि कार डुघीलग से भालठा जा रही थी। मोड़ के पास लगभग 200 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मंगलवार सुबह मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को पहले सड़क तक पहुंचाया और बाद में उसे गाड़ी से कुल्लू पहुंचाया। इस दौरान घायल व्यक्ति रातभर दर्द से कहराता रहा।
मृतक की पहचान चालक सुशील ठाकुर (25) पुत्र बालकृष्ण निवासी भालठा के रूप में हुई है। सुंदर सिंह (36) पुत्र श्याम सिंह निवासी भालठा घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से भालठा गांव में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।