फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car fell from the road, husband dies, wife and daughter injured

सड़क से गिरी कार, पति की मौत, पत्नी-बेटी और घायल

Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Car fell from the road, husband dies, wife and daughter injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर-दियार मार्ग पर शौंढाधार में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और आठ साल की बच्ची घायल हो गई हैं। कार चालक भी घायल हुआ है। तीनों का जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12:35 बजे कमांद नाला से हवाई की ओर जा रही कार शोंढाधार के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां चिकित्सक ने 29 वर्षीय राजू राम पुत्र लाल चंद निवासी श्याम नगर हवाई को मृत घोषित किया। उसकी (27) साल की पत्नी सूरमा देवी तथा आठ साल की मासूम बेटी साक्षी घायल हैं। (30) वर्षीय कार चालक राज ठाकुर पुत्र खीमी राम निवासी हवाई शियाह भी घायल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

बेटी से सिर उठा पिता का साया
कुल्लू। भुंतर-दियार-शियाह मार्ग के शौंढाधार में हुए कार हादसे से एक मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है। बेटी साक्षी जिला अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन है। राजू राम की मौत से परिवार के लोगों के साथ बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed