फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Can get a long date for the test in the hospital

अस्पताल में टेस्ट के लिए मिल सकती है लंबी तिथि

Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Can get a long date for the test in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं। अस्पताल में मरीजों को विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए लंबी तिथि मिल सकती है।
अस्पताल में टेस्ट सुविधा प्रदान कर रही एसआर लैब ने अपना सामान समेट लिया है। इसकी जगह अब पुणे की कंपनी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेंगी, लेकिन कंपनी को व्यवस्था करने में समय लगेगा। ऐसे में मरीजों को निजी लैबों में भी महंगे टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं। बता दें कि एसआर लैब अस्पताल में पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत सेवाएं दे रही थी, लेकिन 21 मई को एसआर लैब का टेंडर समाप्त हो गया है। अब पुणे की कंपनी के साथ टेंडर किए गए हैं। यह कंपनी प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों में टेस्ट सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कंपनी को अस्पताल में आधारभूत ढांचा तैयार करने में दो से ढाई सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है। कंपनी ने मरीजों को असुविधा न होने का दावा किया है। कंपनी के कर्मचारी अस्पताल में टेस्ट लेंगे और सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाएंगे। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में अभी कंपनी ने सेटिंग का कार्य शुरू नहीं किया है। अस्पताल में भी सुबह 11:30 बजेेेेे तक ही टेस्ट किए जाते हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। उधर, इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि एसआर लैब की ओर पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें सेवाएं समाप्त करने का हवाला दिया गया है। अस्पताल में पुणे की कंपनी अब टेस्ट सुविधा प्रदान करेगी। कहा कि मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल की सरकारी लैब में टेस्ट सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed