{"_id":"6ad3b6c29bd007c812065c26","slug":"buses-to-ply-on-siund-raila-road-trial-run-to-take-place-tomorrow-kullu-news-c-89-1-klu1002-189632-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिउंड–रैला सड़क पर दौड़ेगी बस, कल होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिउंड–रैला सड़क पर दौड़ेगी बस, कल होगा ट्रायल
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी की सिउंड–रैला सड़क पर करीब एक साल से बंद बस सेवा बहाल होने की उम्मीद जगी है। सड़क की मरम्मत के बाद सोमवार को इस मार्ग पर बस चलाकर ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर क्षेत्र के लोगों को दोबारा बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
सड़क की खराब हालत और जगह-जगह मलबा व चट्टानें गिरने के कारण इस मार्ग पर बस सेवा बंद थी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोगों को आवाजाही के लिए अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा था। वहीं, किसानों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने संबंधित विभाग काे सड़क बहाल करने के निर्देश दिए थे। अब सड़क की मरम्मत के बाद बस सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। राम सिंह मियां ने बताया कि सोमवार को बस का ट्रायल रखा गया है। इसके बाद ट्रायल के परिणाम के आधार पर क्षेत्रवासियों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। संवाद